Move to Jagran APP

वैज्ञानिक तकनीकी से बढ़ेगी उपज, मालामाल होंगे किसान

बगहा। प्रखंड का क्षेत्र कृषि आधारित क्षेत्र है। यहां किसानों के सारे खर्च खेती पर ही निर्भर है। इसलि

By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 03:01 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 03:01 AM (IST)

बगहा। प्रखंड का क्षेत्र कृषि आधारित क्षेत्र है। यहां किसानों के सारे खर्च खेती पर ही निर्भर है। इसलिए रबी या खरीफ जो भी फसल है उसपर मेहनत करके व वैज्ञानिक तरीके से ही अधिक उपज पाया जा सकता है। उक्त बातें रबी महोत्सव के उद्घाटन के क्रम में सोमवार को स्थानीय विधायक भागीरथी देवी ने कहा। उन्होने कहा कि इसके लिए केन्द्र सरकार के तरफ से भी किसानों को कई सुविधाएं दी जाती है। जिसको लेने हक किसानों को है। प्रखंड ई किसान भवन में आयोजित रबी महाभियान 2016 प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण का उद्घाटन विधायक के अलावा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव, उप प्रमुख प्रतिनिधि जावेद खान, परियोजना निदेशक आत्मा शंभू प्रसाद सिंह, प्रखंड मुखिया अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिहं ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उपस्थित कृषकों को रबी फसलों के समय से बुआई, उनमें समय से खाद व पानी के उपयोग के बारे में बताया गया। इस दौरान गेहूं के नये वेरायटी व ऊंचे खेत के अलावा नीची जमीन वाले खेतों में अलग अलग बीजों के बारे में बुआई करने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। आत्मा के निदेशक श्री सिंह ने किसानों को दलहन व तेलहन फसलों को बोने पर जोर दिया। इस क्रम में किसानों ने सब्जि की खेती से संबंधित जानकारी पूछी जिसका समाधान जिला से आये कृषि वैज्ञानिक डा. एस.एन उपाध्याय ने उपस्थित किसानों को रबी फसलों में होने वाले बीमारी से बचाव के उपाय बताये। कृषि परामर्श डा. अजय कुमार ने जैविक रूप से खेती पर जोर दिया साथ ही कहा कि कम से कम रसायनिक खादों के इस्तेमाल से खेतों की उर्वरा शक्ति बरकरार रहेगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक के द्वारा किया गया। जबकि संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी शंभू शरण सिंह ने किया। इस दौरान जिला पार्षद सोमारी देवी, भावल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रैफुल, खान, जदयू नेता अनिल सिंह पटेल, भावल पैक्स अध्यक्ष बच्चा सिहं, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, जिला प्रतिनिधि भाजपा श्याम कुमार, विधायक सचिव राजेश राम के अलावा उपस्थित किसानों में विजय राय, जय श्री पासवान, खटौरी पैक्स अध्यक्ष व किसान रामायण यादव, बगही पैक्स अध्यक्ष सह किसान अशोक यादव, मदन राम, मनोज पांडे किसान सह सोनखर पैक्स अध्यक्ष, गिरेन्द्र दुबे, राम खेलावन यादव, शेषनाथ यादव, बलदनिया देवी, पंचायत समिति सदस्य सह किसान सुनैना देवी, धोकराहा पंचायत के मुखिया व किसान गौरी शंकर प्रसाद, नुरैन अंसारी, रूदंती देवी समेत दर्जनों किसान उपस्थित रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.