शराब के साथ एक गिरफ्तार
बेतिया। लौरिया पुलिस द्वारा तीन लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर उत्पाद अधीक्षक के ह
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 01:21 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 01:21 AM (IST)
बेतिया। लौरिया पुलिस द्वारा तीन लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर उत्पाद अधीक्षक के हवाले किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने मुख्यालय के मकरी टोला में छापामारी की। इसमें इसी टोला के स्व. शिव पटेल के पुत्र विदु पटेल की गिरफ्तारी हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बेचने वाले, बनाने वाले व पीने वाले बख्शे नहीं जायेंगे। इस संबंध में सभी चिन्हित जगहों पर छापामारी होगी। बीते रात मटियरिया धांगड़ टोली व पकड़ी धांगड़ टोली में भी छापामारी हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें