कानून रक्षा व विकास में सहायक : पाण्डेय
कानूनी जागरूकता
शिविर का आयोजन
नौतन (प.च.),संवादसूत्र : कानून की जानकारी हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। हर इंसान को कानून रक्षा और विकास में सहायक सिद्ध होता है। यह बात रविवार को नौतन पाठक जी बाजार में कानूनी जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए कानून विद राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कही। आगत अतिथियों का स्वागत मुखिया पति नवल किशोर पाठक ने किया। कार्यक्रम का संचालन कानूनी जागरूकता शिविर अभियान के जिला संयोजक रमेशचन्द्र पाठक ने किया। अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री पाठक ने कहा कि कानून जानकारी के अभाव मे लोग गलतियां कर बैठते है। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यालय डा. एसपी पंकज रावत ने कानूनी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। सम्पत्ति मे महिलाओं के अधिकार एवं डायन एक्ट के बारे मे पुरी जानकारी दी गयी। अंचलाधिकारी सरंजय सिंह अंचल से जुड़े तमाम नियम व कायदों के बारे मे चर्चा किया। साथ ही घरेलू हिंसा की जानकारी दी गयी। धन्यवाद ज्ञापन विरेन्द्र कुमार पाठक ने दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर