भूमि विवाद में महिला समेत चार घायल
कंगली थाना क्षेत्र के सबैठवा गांव में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत चार घायल हो गये।
By Edited By: Published: Tue, 30 Aug 2016 12:59 AM (IST)Updated: Tue, 30 Aug 2016 12:59 AM (IST)
बेतिया। कंगली थाना क्षेत्र के सबैठवा गांव में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत चार घायल हो गये। घटना रविवार की शाम की है। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां समुचित इलाज करा कर देर रात अपने घर वापस हो गये। घायलों मे एक पक्ष से नरेश महतो के पुत्र दीपक कुमार(10), रामसुशील महतो(65) व जटाशकर महतो (21) शामिल थे। वही दूसरी तरफ से एक मात्र सुरेश साह की पत्नी गीता देवी (40) जख्मी थी। थानाध्यक्ष शमीम अख्तर हवारी ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में समझौता कर रहा है। शिकायत करते हैं तो कार्रवाई तय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें