सेराज हत्याकांड में दूसरा अभियुक्त भी गिरफ्तार
बेतिया। कंगली थाना क्षेत्र के कठिया मठिया में सेराज अंसारी हत्याकांड में एक और अभियुक्त को पुलिस ने
बेतिया। कंगली थाना क्षेत्र के कठिया मठिया में सेराज अंसारी हत्याकांड में एक और अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शमीम अख्तर हवारी ने बताया कि कठियामठिया निवासी अकलू राम के पुत्र गौरी राम को नेपाल से घर जाते समय शनिवार की देर शाम कठिया मठिया गांव के उत्तर व भारत नेपाल सीमा के बीच से गिरफ्तार किया गया है। गौरी सेराज अंसारी हत्या मामले में दर्ज काण्ड संख्या- 12/2017 का प्राथमिकी अभियुक्त है। इसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसके तीन दिन पहले इसी मामले में डापटाड मंझरिया निवासी इन्द्रजीत यादव को पकड़ कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में गिरफ्तारी की यह दूसरी कार्रवाई है। अब भी इस हत्याकाण्ड में हरि यादव, फरियाद अंसारी, प्रहलाद साह व राधा यादव की गिरफ्तारी होनी बाकी है। इनकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयासरत है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आठ फरवरी की रात को सेराज अंसारी की हत्या घर से बुलाकर पोखरा के पास गोली मारकर कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक का पुत्र परवेज अंसारी ने कुल छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उसी समय से सभी आरोपी घरेलू छोड़कर फरार है। इस घटना में अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा सका है।