भूमि विवाद में तीन लोग घायल
बेतिया। सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला स
By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 12:29 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 01:03 AM (IST)
बेतिया। सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला समेत तीन जख्मी हो गए। परिजनों ने घायल राजेंद्र मिश्र (60), किशोरी मिश्र (50), रीना देवी (45) को इलाज के लिए सिकटा सीएचसी में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तीनों घायलों को बेतिया अस्पताल में रेफर कर दिया है। इस बाबत पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। फर्दब्यान आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें