पिस्तौल के बल पर छेड़खानी, प्राथमिकी
बेतिया। नगर के राजगुरु चौक पुरानी गुदरी मोहल्ले में पिस्तौल के बल पर एक महिला से छेड़खानी करने और वि
बेतिया। नगर के राजगुरु चौक पुरानी गुदरी मोहल्ले में पिस्तौल के बल पर एक महिला से छेड़खानी करने और विरोध करने पर उसकी पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत राजगुरु चौक निवासी संजीव पटेल की पत्नी किरण देवी ने नगर थाना में बसवरिया के दीपक पटेल, मनोहर पटेल सहित चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। किरण ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि आरोपी उनके घर आये और उसके पति के बारे में पूछा। वह बोली की पति बाजार गए है। यह जान दीपक पिस्तौल के निकाल लिया और पिस्तौल के बल पर छेड़खानी करने लगा। इसका विरोध कर वह शोर मचाना शुरु कर दी। इससे नाराज सभी आरोपी उसकी पिटाई कर फरार हो गये। किरण ने कहा है कि दीपक व मनोहर हथियार से लैश थे जबकि अन्य आरोपी धारदार हथियार लिए थे। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है।