Move to Jagran APP

गोपालगंज पुलिस की मनमानी के खिलाफ लड़ेगी बेबा

बेतिया। दुष्कर्म की शिकार बेबा अब चुप नहीं बैठेगी। वह गोपालगंज थाने की पुलिस की मनमानी का अंतिम सांस

By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 12:42 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 12:42 AM (IST)
गोपालगंज पुलिस की मनमानी के खिलाफ लड़ेगी बेबा

बेतिया। दुष्कर्म की शिकार बेबा अब चुप नहीं बैठेगी। वह गोपालगंज थाने की पुलिस की मनमानी का अंतिम सांस तक विरोध करेगी। अभियुक्तों के लगातार धमकाने तथा पुलिस के मुकदर्शक बने रहने से भयभीत बेबा अब स्थानीय पुलिस से न्याय की आशा लगभग छोड़ रखी है। कोर्ट में पहुंच कर पुलिस के खिलाफ न्यायालय में विरोध पत्र भी दायर कर दिया है। गोपालगंज थाना के नरकटिया निवासी स्वर्गीय वीरेन्द्र महतो की 35 वर्षीय बेबा को इस बात का मलाल है कि उसके साथ गांव का रामपुकार चौधरी ने दुष्कर्म किया। वह थाने भी गयी, प्राथमिकी भी दर्ज हुई। लेकिन उस समय उसके पैर के नीचे से जमीन खिसक गयी, जब उसे पता चला कि इस घटना पर पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के रूप में लिया है और आवेदन पर उसका हस्ताक्षर करा लिया है। बेबा ने इसका खुलासा न्यायालय में पुलिस के खिलाफ दिये गये विरोध पत्र में भी किया है। विधवा ने शक जाहिर किया है कि अभियुक्त रामपुकार चौधरी व नंदू चौधरी के मेल में आकर स्थानीय पुलिस मामला रफा-दफा भी कर सकती है। इधर अभियुक्त उसे लगातार केस नहीं उठाने पर दोबारा घटना को अंजाम देने की धमकी दे रहा है। बेबा का देवर वीरेन्द्र महतो ने बताया कि स्थानीय थानाध्यक्ष इस मुद्दे पर द्रोणाचार्य बने हुए हैं। वे लगातार पूछ रहे हैं कि हमें बताओ कि अभियुक्त कहां छिपा है। उसे हम गिरफ्तार कर लेंगे। जबकि वीरेन्द्र का आरोप है कि अभियुक्त गण चौकीदार के साथ बैठकर होटल में नाश्ता कर रहे थे और पुलिस अनजान बनने का नाटक कर रही है। उसने खुलासा कि उसकी भाभी एसपी के जनता दरबार में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाने की गुहार लगायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.