Move to Jagran APP

प्रखंडों में सिर्फ दो साल तक ही कार्य करेंगे बीइओ

बेतिया : अब जिले के प्रखंडों में कार्य करने वाले सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एक प्रखंड में दो साल से

By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 12:23 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 12:23 AM (IST)

बेतिया : अब जिले के प्रखंडों में कार्य करने वाले सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एक प्रखंड में दो साल से अधिक समय तक कार्य नहीं कर पायेंगे। इस पद को संवेदनशील मानते हुए राज्य सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है। इससे जुड़ा पत्र जिला शिक्षा विभाग को प्राप्त हो चुका है। इसकी जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्वशिक्षा अभियान डा विमल ठाकुर ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इस आशय से जुड़ी जानकारी विभागीय पत्र के माध्यम से की जा रही है। आदेश को लागू कर दिया गया है। बता दें कि पूर्व में भी जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी किया था कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जिला मुख्यालय के बजाय अपने कार्य क्षेत्र में रहना अनिवार्य हैं। ऐसा करने से अधिकांश समस्याएं स्वत: हल हो जाएंगी। अव्वल तो यह है कि इस आदेश के जारी होने के बावजूद भी कई बीइओ आज भी प्रखंड मुख्यालय के बजाय जिला मुख्यालय में निवास करते हैं जहां उनके निवास पर शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों को फाइलों के साथ आना जाना पड़ता है। गंडक पार के चार प्रखंडों के बीइओ भी प्रखंड मुख्यालय के बजाय जिला मुख्यालय में रहना पसंद करते हैं जिससे विभागीय कार्य के समय पर पूरा नहीं होने की आशंका बनी रहती है। इधर डीपीओ विमल ठाकुर ने बताया कि बीइओ की एक प्रखंड में कार्य अवधि की सीमा दो साल निर्धारित कर दिये जाने से अच्छे परिणाम आने के आसार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.