ई किसान भवन की गुणवत्ता की होगी जांच
बेतिया। प्रखंडों में निर्मित एवं निर्माणाधीन ई किसान भवन की गुणवत्ता की जांच होगी। इसे विहित मानदंड
बेतिया। प्रखंडों में निर्मित एवं निर्माणाधीन ई किसान भवन की गुणवत्ता की जांच होगी। इसे विहित मानदंड के मुताबिक बनाया जा रहा है या नहीं इस बात की जांच स्थल निरीक्षण के माध्यम से की जायेगी। कृषि को हाईटेक करने की दिशा में ई किसान भवन के निर्माण में किसी तरह की कमी नहंी रह जाय, इसके लिए डीएम लोकेश कुमार सिंह जांच दल गठित किया है। जांच दल में वरीय उप समाहर्ता एवं उससे उपर के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता को शामिल किया गया है। सभी जांच दलों को अपने निरीक्षण प्रतिवेदन जिलाधिकारी को सौंपने को कहा गया है।
कहां कौन
बेतिया --वरीय उप समाहर्ता, राजीव शंकर
मझौलिया --वरीय उप समाहर्ता, शिव रंजन
नौतन --जिला आपूर्ति पदाधिकारी, ओम प्रकाश पाल
बैरिया--वरीय उप समाहर्ता, अनिल झा
योगापट्टी --वरीय उप समाहर्ता, अजय कुमार सिंह
चनपटिया --वरीय उप समाहर्ता, राजीव
लौरिया ---जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, खालिद अरशद
सिकटा --वरीय उप समाहर्ता, संजीत बख्शी
मैनाटांड़ --वरीय उप समाहर्ता, नुरूल हक सीवानी
नरकटियागंज ---निदेशक, एनईपी, नरेन्द्र कुमार सिन्हा
गौनाहा --वरीय उप समाहर्ता, ईश्तेयाक अली अंसारी
रामनगर --वरीय उप समाहर्ता,वृंदा लाल
बगहा एक --वरीय उप समाहर्ता, रंजीत कुमार सिंह
बगहा दो --जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शशि कांत पासवान
पिपरासी--वरीय उप समाहर्ता,मधुकांत
मधुबनी--वरीय उप समाहर्ता, मधुकांत
भितहां --वरीय उप समाहर्ता,दीपू कुमार
ठकहराहा --वरीय उप समहर्ता, वृंदा लाल