टीम गठित
बगहा(पच), संवाद सहयोगी : पुलिस जिला के किसी भी थाना में घटित विशेष कांडों की जानकारी पुलिस मुख्यालय
By Edited By: Published: Wed, 01 Apr 2015 01:11 AM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2015 01:11 AM (IST)
बगहा(पच), संवाद सहयोगी : पुलिस जिला के किसी भी थाना में घटित विशेष कांडों की जानकारी पुलिस मुख्यालय को देने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जिसके नेतृत्व बगहा एसडीपीओ को सौंपा गया है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त नियंत्रण कक्ष गोपनीय कार्यालय में चलेगा। जिसमें तीन पुलिस पदाधिकारी, चार साक्षर सिपाही शामिल है। जिनका मुख्य काम है कि पुलिस जिला के किसी भी थाना क्षेत्र में गंभीर मामला होने के साथ ही इसकी जानकारी तत्काल पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराना होगा। इसके लिए एक पदाधिकारी व एक जवान हमेशा गोपनीय कार्यालय में मौजूद रहेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें