11 कन्याओं का सामूहिक विवाह 22 फरवरी को
बेतिया, संवाद सहयोगी : हरिवाटिका शिव मंदिर विवाह सेवा समिति की बैठक बुधवार को अध्यक्ष रामानंद यादव क
बेतिया, संवाद सहयोगी : हरिवाटिका शिव मंदिर विवाह सेवा समिति की बैठक बुधवार को अध्यक्ष रामानंद यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 11 कन्याओं का नि:शुल्क सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी तैयारी के लिए बैठक में विस्तार रुप से चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष ने कहा कि तीन वर्षो से नि:शुल्क विवाह का यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष 11 कन्याओं का विवाह संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 22 फरवरी को विवाह होगा और सभी 11 जोड़ियां परिणय सूत्र में बंधेगे। जिसमें भाग लेने के लिए वर-वधु व उनके परिजनों को समिति में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा ले। शादी के लिए लड़की का उम्र 18 वर्ष तथा लड़के का उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। शादी में होने वाली सभी खर्च को समिति व्यय करेगी। बैठक में शादी के खर्च तथा सजावट व सामग्री के लिए कमेटी के सभी लोगों को दायित्व बांटा गाय। जिसमें श्यामसुंदर श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार तिवारी, अशोक कुमार वर्मा, रिकी कनौजिया, बिट्टू श्रीवास्तव, भिखारी साह, रोहित कुमारी, जितेंद्र कुमार मिश्र, रामाकांत महतो, धुमन वर्मा आदि शामिल रहे।