दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
गौनाहा,संवाद सहयोगी : मटियरिया थाना क्षेत्र के डरौल गाँव में ससुरालियों द्वारा एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में मटियरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में महिला की सास,ससुर,देवर,ननद को नामजद किया गया है। शिकारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा की पीड़ित महिला नजमा खातून का कहना है कि करीब 20 वर्ष पूर्व उसकी शादी डरौल गाँव के शेख इब्राहीम के साथ हुई। उसी समय से पति व परिजन दहेज के रूप में बोलेरो गाड़ी की माग करते रहे है। वर्ष 2012 में पति व उनके परिजनों पर पीड़िता द्वारा मटियरिया थाना में कांड संख्या 7-12 दर्ज कराया गया था। जिसे बाद में किसी तरह सुलह करा दिया गया। इधर उसका पति विदेश चला गया है। तब उसके परिजनों ने उसे मार-पीटकर घर से निकाल दिया है। मामले में पीड़ित महिला ने ससुर शेख एनामुल,देवर शेख इमरान व शेख इरफान,सास कुरैशा खातून,ननद तमन्ना खातून व शाहाना खातून को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।