रालोसपा का धरना 19 को
By Edited By: Published: Sun, 17 Aug 2014 05:17 PM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2014 05:17 PM (IST)
नौतन, संसू : स्थानीय प्रखंड के सहकारिता सहयोग समिति के मतदाता सूची वर्ष 2009 के मतदाता सूची से मतदाता का नाम विलोपित करने के खिलाफ आगामी 19 अगस्त को रालोसपा प्रखंड मुख्यालय पर धरना देगी। इस आशय की जानकारी प्रदेश संगठन सचिव नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा और प्रखंड अध्यक्ष रघुनाथ शास्त्री ने संयुक्त रुप से बयान जारी कर किया है। धरना को सफल बनाने में कार्यकर्ता सुरेश यादव, विनोद प्रसाद, किशोरीलाल, नथु सहनी, राजेश यादव, सुभाष पासवान, मंजय कुशवाहा आदि जुट गये है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें