Move to Jagran APP

दहेज के लिए रोकी शादी, प्राथमिकी

By Edited By: Published: Sun, 22 Jun 2014 03:38 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jun 2014 03:38 PM (IST)

बेतिया, संवाद सहयोगी : शादी के लिये लड़के वालों ने लड़की को देखकर पसंद किया। पसंद आने पर लड़की पक्ष ने लड़के की पुजाई की रस्म भी कर डाली। तय दहेज भी लड़के वालों को मिल गया परंतु तय दहेज के बाद भी और दहेज की मांग और लड़की के पिता द्वारा इसमें असमर्थता जताने पर वर पक्ष द्वारा शादी से इनकार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना लौरिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव की बतायी जा रही है। मामले में नगर पुलिस ने तीन लालटेन चौक भोला बाबु कॉलोनी निवासी लड़की के पिता रामायण महतो के आवेदन पर लड़के के परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी में लड़के के पिता मोती महतो, मोती की पत्‍‌नी प्रभावती देवी, पुत्र राजकुमार आदि को आरोपी बनाया गया है। पुलिस को दिये आवेदन में लड़की के पिता रामायण महतो ने बताया है कि उसकी पुत्री निशा कुमारी की शादी कटेया गांव निवासी मोती महतो के पुत्र शिवकुमार से तय हुयी थी। लड़के वाले ने सागर पोखरा के समीप शिवमंदीर प्रांगण में लड़की को देख पसंद किया था। फिर सत्रह जून 13 को कटेया जाकर लड़की वालों ने लड़की की पुजाई की। शादी में ढाई लाख रूपया व सोने की चेन दहेज के रुप में तय हुआ। विगत वर्ष अठारह जून को तय दहेज लड़के वाले ले लिये लेकिन उसके बाद लड़के के पिता तीन लाख रूपये नकद व पल्सर बाईक दहेज में मांगने लगे। जिसको देने में उसने असमर्थता जताई। इसके बाद बीस दिसंबर को पंचायती भी हुयी और लड़के के पिता ने लिये रकम को वापस करने का पंचनामा भी बनाया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि लड़के के पिता शादी से मुकर कर अपने लड़के की अन्यत्र शादी करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.