ट्रैक्टर से दबकर एक की मौत
रामनगर (पच), संवाद सूत्र : गोवर्धना थाना क्षेत्र के बखरी पंचरुखिया मुख्य सड़क पर सड़क दुर्घटना में वीरेन्द्र कुशवाहा (उम्र 35 वर्ष) की मौत हो गयी। गोवर्धना थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि महिन्द्रा टै्रक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 30 जी 1427 है उस पर बैठकर मृतक वीरेन्द्र कुशवाहा, रवि प्रकाश गुप्ता ग्राम तरकुलहवा थाना तरकुलहवा जिला देवरिया उत्तर प्रदेश गुरुवार देर रात्रि को बखरी से पंचरुखिया मुख्य पथ पर जा रहे थे कि अचानक मृतक वीरेन्द्र कुशवाहा गिर गया और टै्रक्टर के पिछले चक्के की नीचे आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। रवि प्रकाश गुप्ता पिता केदारनाथ गुप्ता ग्राम तरकुलहवा थाना तरकुलहवा जिला देवरिया (उप्र) के फर्द बयान पर गोवर्धना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें टै्रक्टर ड्राइवर विनय कुमार सिंह पिता लालबाबू सिंह साकिन खैरवा थाना राजेपुर जिला पूर्वी चम्पारण को अभियुक्त बनाया गया है। रविशंकर कुमार ने बताया है कि चालक फरार है। टै्रक्टर को जब्त कर लिया गया है। मृतक वीरेन्द्र कुशवाहा पिता स्व. छठू कुशवाहा ग्राम तरकुलहवा थाना तरकुलवा जिला देवरिया उत्तर प्रदेश का निवासी है जो सीमा सड़क द्वारा पुल निर्माण के कार्य में मजदूरी करता था।