Move to Jagran APP

जात पर न पात पर वोट देंगे अधिकार पर

वैशाली। पातेपुर प्रखंड परिसर में जन-जागरण शक्ति संगठन के बैनर तले आयोजित एकदिवसीय बिहार

By Edited By: Published: Fri, 04 Sep 2015 09:37 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2015 09:37 PM (IST)
जात पर न पात पर वोट देंगे अधिकार पर

वैशाली। पातेपुर प्रखंड परिसर में जन-जागरण शक्ति संगठन के बैनर तले आयोजित एकदिवसीय बिहार जनसंवाद कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक देखी गयी। न जात पर न पात पर वोट देंगे अपने अधिकार पर हम सब एक हैं। लड़ेंगे भी जीतेंगे हर हाथ को दान दो। काम का पूरा दाम दो जैसे नारों से पूरा प्रखंड गुंजायमान रहा। प्रथम सत्र में लोगों ने अपनी समस्याओं को उजागर किया। भूमि, बिजली, पेंशन, पानी जैसे अहम मुद्दों के बारे में जनसंवाद में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने समस्या रखी। सभा का संचालन जन-जागरण शक्ति संगठन की सचिव आशीष रंजन ने किया। डा. सुनीलय ने बताया कि सांसद ने 420 से अधिक सांसदों की औसद संपत्ति 16 करोड़ की है। जोहमने पूंजीपतियों को स्वयं सांसद ने बैठाया है। जोसाधारण किसान मजदूर के बारे में नहीं सोचते बल्कि कारपोरेट को पूरी तरह मदद करते हैं। उन्होंने संघ के सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वहआगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे चीज न दुहरायें, गालीब दी रघुपति गुंजन सहित शाहिद कमाल, आदि नेताओंने भी सभा को संबोधित किया। जनसंवाद कार्यक्रम में वैशाली जिला के कार्यकर्ता अजय सहनी, सुरेश सहनी, विजय सहनी, ललकी देवी, सुधा देवी, झुन्नी देवी ने भी सभा को संबोधित किया। डा. कुलवर्गी, पनसारे और डाभोलकर की हत्याओं पर जनसंवाद कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखा गया। संगठन के युवा कार्यकर्ता उज्जवल कुमार, सोहिनी, सोहैब, ने भी अपना योगदान दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.