नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित
वैशाली। पातेपुर प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रमुख, उपप्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं सम्मा
वैशाली। पातेपुर प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रमुख, उपप्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बलिगांव पंचायत में किया गया। पंचायत समिति सदस्या पूनम देवी के आवास पर ग्रामीण बैंक बलिगांव के परिसर में सेवानिवृत शाखा प्रबंधक उमेश कुमार विभू की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजन हुआ।
सम्मान समारोह में प्रखंड प्रमुख कालिन्दी देवी उपप्रमुख सुन्दर पटेल को स्थानीय समिति सदस्य पूनम देवी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपप्रमुख पति रामनाथ पटेल पूर्व मुखिया सुशील प्रसाद यादव, जिला पार्षद सदस्य तारक चौधरी मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुखिया ई. मनोज कुमार ¨सह, मनीष यादव, बबलू तिवारी, सुन्देश्वर पासवान,दिलीप कुमार, राज कुमार चौधरी, विनोद सहनी, विनोद साह, संतोष सहनी, पैक्स अध्यक्ष रामजी ¨सह सेवानिवृत शिक्षक चन्देश्वर प्रसाद ¨सह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजबलाल साह, दिनेश साह, पंचायत समिति सदस्य कन्हाइ ¨सह, कुमोद झा, सुरेश राय के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के नवनिर्वाचित मुखिया पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच, आदि उपस्थित थे।
सेवानिवृत शाखा प्रबंधक उमेश कुमार विभु ने प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख को स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख को प्रखंड की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए क्षेत्र के विकास के साथ ही उसमें पारदर्शिता लाने की अपील की। कई प्रतिनिधियों ने प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए आरटीपीएस कार्यालय में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग प्रमुख से की। प्रमुख कालिन्दी देवी ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब प्रखंड व अंचल के साथ ही अन्य कार्यालय में दलालों एवं बिचौलियों की एक नही चलेगी। सभी पदाधिकारी जनता का सीधा कार्य करेंगे अन्यथा उनके विरूद्ध वरीय पदाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।