Move to Jagran APP

बुराई के खिलाफ इतिहास रचेगा मानव श्रृंखला : आरसीपी सिन्हा

शराब हर फसाद का कारण है। राज्य में शराबबंदी के कारण हर ओर अमन, चैन और शांति है। आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। राज्य में शराबबंदी का निर्णय ऐतिहासिक निर्णय है। शराबबंदी को लेकर जागरूकता की जरुरत है।

By Edited By: Published: Tue, 17 Jan 2017 03:02 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2017 03:02 AM (IST)
बुराई के खिलाफ इतिहास रचेगा मानव श्रृंखला : आरसीपी सिन्हा
बुराई के खिलाफ इतिहास रचेगा मानव श्रृंखला : आरसीपी सिन्हा

वैशाली। शराब हर फसाद का कारण है। राज्य में शराबबंदी के कारण हर ओर अमन, चैन और शांति है। आपराधिक घटनाओं में कमी आई है। राज्य में शराबबंदी का निर्णय ऐतिहासिक निर्णय है। शराबबंदी को लेकर जागरूकता की जरुरत है। इसी को लेकर 21 जनवरी को ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाया जाएगा। बिहार बुराई के विरुद्ध इतिहास बनाएगा। कार्यक्रम में जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी हो। यह बात राज्यसभा सांसद और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रामचन्द्र प्रसाद ¨सह ने महनार में पार्टी की ओर से आयोजित शराबबंदी जागरूकता अभियान के तहत महनार विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि बिहार शराब न पिएंगे और न पीने देंगे को लेकर संकल्पित है। कहा कि शराबबंदी कानून और शराबबंदी को लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। शराब पीने वालों को किसी भी कीमत पर रोकना है। 21 जनवरी को बिहार एक बार फिर से इतिहास रचेगा जब राज्य की करोड़ों जनता शराब बंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला का निर्माण करेगी। मानव श्रृंखला विश्व रिकार्ड बनाएगी। उन्होंने जदयू के सभी लोगों से अपील किया कि इस कार्यक्रम को अपना सहयोग दें। जनता की समस्या का समाधान होना चाहिए और जब समाधान हो तो इसकी भी जानकारी जनता को होनी चाहिए।

राज्य की नीतीश कुमार की सरकार ने आम लोगों को लोक शिकायत निवारण अधनियम का कानून लाकर आम लोगों को ताकत दी है। बिहार एक मात्र राज्य है जहां जनता को उनकी समस्या के निवारण के लिए अधिकार प्राप्त है। अगर किसी को भी सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो संबंधित व्यक्ति लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां शिकायत कर सकता है। यदि न्याय संतोषजनक न मिले तो अपील की जा सकती है। इस अधिनियम के अंतर्गत एक निश्चित समय सीमा में कार्रवाई करनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय का लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं यह देखें। इस निश्चय के तहत हर घर नल का जल, हर घर शौचालय, हर घर बिजली, पक्की नाली, गली जैसी योजनाएं है जिसका लाभ आम आदमी को मिल रहा है।

विधायक उमेश ¨सह कुशवाहा ने शराबबंदी के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए इसके लिए नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि आज घर की महिलाएं और बच्चे सभी इस निर्णय से आनंदित हैं। विधायक राजकिशोर ¨सह और एमएलसी सीपी सिन्हा ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला निर्माण में अपना योगदान देकर इस महान कार्य को बिहार के इतिहास में दर्ज कराएं। कार्यक्रम को जदयू के जिलाध्यक्ष रविन सिन्हा, राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू ¨सह, खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर कुशवाहा, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र, प्रखंड प्रमुख जयशंकर चौधरी, मनोज पटेल, महेन्द्र राम, गुड्डू ¨सह, इद्रजीत राय आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन प्रखंड अध्यक्ष श्याम राय ने किया। इस कार्यक्रम में जदयू के महनार नगर, महनार प्रखंड और जंदाहा प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.