देश को आशाराम के बाद झांसाराम से खतरा : डॉ. रघुवंश
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रघुवंश प्रसाद ¨सह ने कहा है कि देश आशाराम के बाद अधिक खतरा झांसाराम से है।
वैशाली। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रघुवंश प्रसाद ¨सह ने कहा है कि देश आशाराम के बाद अधिक खतरा झांसाराम से है। नोटबंदी के फैसले से कालाधन तो वापस नहीं आया, गरीब लोग जरुर लाइन में खड़े हैं। पांच सौ एवं एक हजार का नोट बंद कर दो हजार का नोट लाया जो बाजार में चलता ही नहीं है। एक रुपया काला धन वापस नहीं आया। काला धन रखने वालों को पहले ही सजग कर दिया की ढ़ाई लाख से ऊपर रखेगा तो दो सौ प्रतिशत जुर्माना लगेगा। इसलिए कोई काला धन रखने वाला सामने नहीं आया। जितना प्रतिदिन का ट्रांजेक्शन है उतने रूपये की अभी छपाई नहीं की गई है। देश का जीडीपी नीचे गिरेगा। उद्योग धंधे सब चौपट हो गए हैं।
पूर्व मंत्री डॉ. ¨सह ने महनार से हाजीपुर जाने के क्रम में बिदुपुर बाजार स्थित पूर्व मुखिया संजीव कुमार के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। वे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने युवा महोत्सव का आयोजन युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि युवा दो प्रकार के होते हैं, एक उग्र युवाओं का समूह है तो दूसरा जोखिम उठाने वालों का समूह है। दोनों समूहों को एक करने के उद्देश्य ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ताकि राज्य और देश का विकास हो। बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को बनाए जाने के सवाल पर रघुवंश ने कहा कि घोड़ा बदलने से रेस नहीं जीता जा सकता। अब बीजेपी बिहार में वापस सत्ता में नहीं लौटेगी। कहावत कही, एमकी के गौना दुबारे नहीं ऑउना। वहीं तमिलनाडु के सीएम जयललिता के निधन पर कहा कि राष्ट्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद केदार यादव, मंजू ¨सह, राजद प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव, संजीव कुमार, युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, युगल किशोर राय आदि उपस्थित थे।