आरएसएस से घबरा गए हैं मुख्यमंत्री : प्रेम कुमार
सोनपुर। हरिहरनाथ-मुक्तिनाथ यात्रा की रवानगी को लेकर सोनपुर के काली घाट पर एक समारो
सोनपुर। हरिहरनाथ-मुक्तिनाथ यात्रा की रवानगी को लेकर सोनपुर के काली घाट पर एक समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रतिपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सांस्कृतिक सक्रियता तथा विकास की दिशा में उसकी सामाजिक गतिविधियों को देखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घबरा गए हैं। इसी घबराहट में वे संघ के विरूद्ध बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार मात्र दो लोगों की सरकार है।
उन्होंने हरिहरनाथ-मुक्तिनाथ यात्रा की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस यात्रा से न केवल नेपाल के साथ सांस्कृतिक संबद्ध प्रगाढ़ होंगे बल्कि धर्म के गूढ़ रहस्यों की जानकारियों से भी लोग अवगत होंगे। इस यात्रा के बीच स्थान-स्थान पर धर्मसभा आयोजित की गई है। प्रतिपक्ष के नेता डा. कुमार ने इसी दौरान गोपालगंज की घटना तथा फैली अराजकता को लक्ष्य कर कहा कि बिहार सरकार विधि-व्यवस्था के मामले में असफल साबित हो रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण ¨सह ने की जबकि संचालन संघ के डा. अवधेश कुमार यादव ने किया।
धर्म जागरण समन्वय विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संघ के सूबेदार जी, राजेंद्र कुमार, रामदत्त जी, सनातन धर्म संघ के पं. रामाशंकर शास्त्री, पूर्व विधायक किशोर कुमार, ठाकुर रत्नाकर राणा आदि ने भी संबोधित किया। इसके उपरांत पावन नारायणी तट महानारायणी आरती का आयोजन किया गया। पूर्ण विधि-विधान व वैदिक श्लोकों के बीच साधु-संतों एवं धर्माचार्यों ने आरती के उपरांत यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा हाजीपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रूकते हुए नेपाल के मुक्तिनाथ पहुंचेगी। इस बीच लगभग यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर धर्म सभा का आयोजन किया गया है।