बिहार के साथ हुआ सौतेला व्यवहार : महेन्द्र
वैशाली। जदयू सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र राम ने गुरुवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड क्ष्
वैशाली। जदयू सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र राम ने गुरुवार को दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों बेलकुंडा, रानी पोखर, सरसई, नीरपुर पताढ़, राजापाकर बाजार आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसंपर्क कर लोगों को बताया कि केन्द्र सरकार बिहार के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बिहार सरकार के विभिन्न योजनाओं के पैसे को पैकेज के रूप में दिखाकर बिहार वासियों को ठगा जा रहा है। बिहार के लोग ऐसी झूठी बातों पर विश्वास नहीं करने वाले हैं। इस दौरान उपस्थित लोगों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद ¨सह, राम औतार साह, चंदन कुमार श्रीवास्तव, सौदागर साह, झीमी लाल राय, आनंद कुमार, डा. रंजीत कुमार, संजय कुशवाहा, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, अर्जुन ¨सह, सच्चिदानंद शर्मा, पंकज कुमार साह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।