सड़क हादसे में युवक बुरी तरह घायल
लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग के टोटहां चौक के निकट गुरुवार के दोपहर दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 03:04 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 03:04 AM (IST)
वैशाली। लालगंज-फकुली मुख्य मार्ग के टोटहां चौक के निकट गुरुवार के दोपहर दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने लालगंज के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा। वहीं घटना के बाद दूसरा बाइक चालक भाग निकला। घायल की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलौर गांव निवासी संतोष ¨सह के रूप में की गई है जो लालगंज के एतवारपुर गांव से अपने रिस्तेदार के यहां से घर लौट रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें