41 लाख की लागत से होगा पोखर का सौंदर्यीकरण
हाजीपुर। हाजीपुर नगर के जढ़ुआ स्थित ऐतिहासिक पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास
हाजीपुर। हाजीपुर नगर के जढ़ुआ स्थित ऐतिहासिक पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद के सभापति हैदर अली ने मंगलवार को नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पोखर है। जिसकी खुदाई विगत लगभग छह सौ वर्ष पूर्व नेपाल के राजा सौवेत ¨सह ने कराई थी। ऐतिहासिक पोखर होने के बावजूद यह पोखर विगत कई वर्षो से उपेक्षा का शिकार हो गया था। जिसके कारण लोगों में रोष देखा जा रहा था। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ऐतिहासिक पोखर के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया है। इस पोखर के सौंदर्यीकरण का कार्य 41 लाख की लागत से डूडा के द्वारा किया जायेगा। इस मौके पर नगर परिषद के उपसभापति निकेत कुमार ¨सहा डब्लू, नगर पार्षद मनोज राय, ज्योति नाथ ¨सह, मंजीत कुमार, जय किशोर ¨सह, शंभु साह, अनीता कुमारी, राजेश सक्सेना, मो. नसीम अहमद, मो. जमील मास्टर, मो. गुलाम एवं ब्रजेश पांडेय आदि मौजूद थे।