आपदा में घबरायें नहीं, संयम से लें काम
वैशाली। अक्सर भूकंप, बाढ़ व अगलगी जैसी प्राकृतिक आपदा के वक्त लोग घबरा जाते हैं। बचने के लि
वैशाली। अक्सर भूकंप, बाढ़ व अगलगी जैसी प्राकृतिक आपदा के वक्त लोग घबरा जाते हैं। बचने के लिए इधर-उधर दौड़ते हैं और जख्मी हो जाते हैं। लेकिन प्राकृतिक आपदा के वक्त घबराये नहीं बल्कि संयम से काम लें। बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी कर के रखे। साथ ही केमिकल, बायोलॉजिकल या न्यूक्लियर रिसाव के वक्त क्या करें ? भूकंप या अगलगी जैसी आपदा के वक्त क्या करें ? आदि-आदि लोगों के कई सवालों का जवाब यहां सोनपुर मेला में एनडीआरएफ के जवान व अधिकारी बखूबी दे रहे हैं। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में आपदा प्रबंधन विभाग की प्रदर्शनी में लोगों को न सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं से बचने के तरीके की जानकारी दी जा रही है बल्कि एनडीआरएफ द्वारा चलाये जाने वाले रेस्क्यू ऑपरेशन व उसके दौरान उपयोग में लाये जाने वाले आधुनिक उपकरणों की भी जानकारी से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।
जानकारी व तैयारी हैं बचाव के बेहतर साधन
प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को आग लगने पर क्या करें, बाढ़ से निपटने व भूकंप से बचने की जानकारी एनडीआरएफ के जवानों द्वारा दी जा रही है। लोगों को यह बताया जा रहा है कि आग लगने या फिर भूकंप आने की स्थिति में वे कैसे अपना और दूसरों का बचाव कर सकते हैं। इस दौरान कौन-कौन सी सावधानी बरती जानी चाहिए। और भी बहुत सारी जानकारियां। बाढ़ प्रभावित इलाकों में घरेलु उपयोग में आने वाले समानों से कैसे बाढ़ की तैयारी करें। इसकी भी जानकारी लोगों को दी जा रही है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उपयोग में लाये जाने वाले उपकरणों की भी जानकारी
प्रदर्शनी में आये लोगों को एनडीआरएफ के जवान यह भी बखूबी बताने का प्रयास कर रहे हैं कि बाढ़, भूकंप व अगलगी जैसी प्राकृतिक आपदाएं और केमिकल, बायोलॉजिकल या फिर न्यूक्लियर रिसाव में क्या अंतर है। साथ ही ऐसी परिस्थिति में क्या करें। प्रदर्शनी में लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि प्राकृतिक आपदा के वक्त और बायोलॉजिकल व रेडिएशन के वक्त किस तरह का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है। साथ ही आपदा प्रभावित इलाकों से जल्द सुरक्षित जगह पहुंचने की भी जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी में केमिकल, बायॉलोजिकल, न्यूक्लियर व रेडियोलॉजिकल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन के दौरान उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण व सूट की भी जानकारी दी जा रही है। साथ ही गैस के रिसाव की जानकारी होने पर घटनास्थल से जल्द से जल्द जितनी अधिक दूरी बना लें उतना ही वे सुरक्षित रहेंगे।