गैस सिलेंडर फटने से तीन घर जलकर राख
वैशाली। राजापाकर उत्तरी पंचायत के भाथादासी गांव में गैस सिलेंडर फटने से तीन घरों में आग लग गयी। शाम
By Edited By: Published: Tue, 13 Oct 2015 09:52 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2015 09:52 PM (IST)
वैशाली। राजापाकर उत्तरी पंचायत के भाथादासी गांव में गैस सिलेंडर फटने से तीन घरों में आग लग गयी। शाम करीब छह बजे रामदेनी ¨सह की बच्ची गैस पर खाना बना रही थी। गैस का गंध लगने पर वह बाहर निकल गयी। इतने में गैस सिलेंडर जोर से आवाज किया। गैस सिलेंडर के फटने से रामदेनी के तीनों भाई राजबली ¨सह, शिवशंकर ¨सह के घरों में भीषण आग लग गयी। आग लगने से घर के सारे सामान जलकर राख हो गये। थानाध्यक्ष अर¨वद कुमार ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे और जायजा लिया। वहीं दमकल भी मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें