डीलरों की मनमानी की मंत्री से शिकायत
हाजीपुर। वैशाली जिले के सहदेई प्रखंड के कई डीलर मनमानी कर रहे हैं। डीलरों की मनमान
By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 03:04 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 03:04 AM (IST)
हाजीपुर। वैशाली जिले के सहदेई प्रखंड के कई डीलर मनमानी कर रहे हैं। डीलरों की मनमानी अब चरम पर पहुंच गयी है।लोगों ने इसकी शिकायत केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री राम विलास पासवान से की है। ग्रामीण चंदन कुमार यादव ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी डीलरों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें