Move to Jagran APP

आपदा की घड़ी में सभी मिलजुल करे एक-दूसरे की मदद : तेजस्वी

वैशाली। आपदा की घड़ी में राजनीति नहीं बल्कि सभी को मिलजुल कर एक-दूसरे की मदद करनी चा

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST)
आपदा की घड़ी में सभी मिलजुल करे एक-दूसरे की मदद : तेजस्वी

वैशाली। आपदा की घड़ी में राजनीति नहीं बल्कि सभी को मिलजुल कर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। सरकार बाढ़ व बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए काफी गंभीर है। राहत कार्य में कोताही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त बातें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही। शुक्रवार को वे तेरसिया में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। कहा कि सरकार युद्धस्तर पर राहत कार्य चला रही है। पार्टी की ओर से राहत सामग्री भेजी गई है। बाढ़ में फंसे लोगों तक भी राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बाढ़ का पानी घटने के बाद क्षति का आकलन कर राहत कार्य और तेज किया जाएगा।

loksabha election banner

पीड़ितों ने की शिकायत, राहत कार्य में हो रही कोताही

कई बाढ़ पीड़ितों ने उप मुख्यमंत्री से तेरसिया, सरायपुर आदि पंचायतों के अंदर के इलाके में बाढ़ में फंसे लोगों तक पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री नहीं पहुंचने की शिकायत की। साथ ही नाव की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की भी शिकायत की। इस पर उन्होंने डीएम रचना पाटिल, डीडीसी सर्वनारायण यादव को निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने उन्हें जानकारी दी कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

बीमार को एंबुलेंस से पहुंचवाया अस्पताल

तेरसिया मोड़ के समीप शरण लिए एक बाढ़ पीड़ित के परिजनों ने उप मुख्यमंत्री से यह शिकायत की एक बाढ़ पीड़ित की तबीयत काफी खराब है। उसकी कमर की हड्डी टूट गई है। उप मुख्यमंत्री ने तुरंत वहां मौजूद अधिकारियों को एंबुलेंस बुलाकर बीमार व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने तथा उचित इलाज कराने का निर्देश दिया।

बाढ़ पीड़ितों को परोसा भोजन

तेरसिया में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गंगाब्रिज राहत कैंप में पहुंचे। यहां उन्होंने पहले बाढ़ पीड़ितों को दिए जाने वाले खाने का निरीक्षण किया। फिर खुद बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोसने लगे। बाढ़ पीड़ितों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके साथ है। किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से राहत कार्य में जुटे रहने की अपील की। उनके साथ कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम, विधान परिषद में सत्तारुढ़ दल के उप सचेतक सुबोध कुमार, राजद नेता विजय यादव, फैज खान, नागेंद्र राय आदि मौजूद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.