Move to Jagran APP

शिविर में ठीक से नहीं मिल रहा भोजन : डा. अच्युतानंद

वैशाली। महनार नगर में चल रहे बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों को ठीक से भोजन नहीं

By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 02:53 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 02:53 AM (IST)
शिविर में ठीक से नहीं मिल रहा भोजन : डा. अच्युतानंद

वैशाली। महनार नगर में चल रहे बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों को ठीक से भोजन नहीं मिल रहा और न ही महिलाओं के शौचालय और नहाने की व्यवस्था है। बाढ़ से बेहाल महनार के लोगों को अभी तक सरकारी सहायता नहीं मिली है जो सरकार के राहत कार्य पर सवाल खड़े कर रहा है। केवल बड़ी-बड़ी बातें हो रही है। यह बात महनार से भाजपा के पूर्व विधायक डा. अच्युतानन्द ¨सह ने कही। वे बाढ़ प्रभावित महनार के हसनपुर दक्षिणी, हसनपुर उतरी आदि पंचायतों और नगर क्षेत्र का भ्रमण और राहत शिविर का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

loksabha election banner

डा. ¨सह ने कहा कि महनार प्रखंड के लोग एक सप्ताह से ज्यादा समय से बाढ में डूबे है। लोगों के पास भोजन और पीने का पानी नहीं है। लोग मदद के इंतजार में हैं। लेकिन प्रभावितों को अभी तक केवल चुड़ा-गुड़ ही मिल पाया है जो राहत कार्य में नाकामी को दिखाता है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के घर बाढ़ में गिर गए उन्हें सर छुपाने तक की जगह नहीं है। ऐसे लोग जैसे-तैसे अपनी ¨जदगी गुजार रहे हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जो दूसरे के जमीन में अपनी झोपड़ी लगा कर रह रहे थे क्योंकि उनकी अपनी जमीन नहीं थी। ऐसे लोगों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर तुरंत मदद दे।

उन्होंने मांग की कि सभी बाढ़ प्रभावितों को तुरंत मदद दी जाए। जिन लोगों के घर गिरे हैं उन्हें मदद दी जाए। जिन किसानों की फसल बाढ़ में डूबी है उन्हें भी फसल क्षति का मुआवजा दिया जाए। ¨सह ने कहा कि महनार नगर में चल रहे एक मात्र राहत शिविर में रह रहे लोगों को भोजन आदि की दिक्कत है। लोगों ने जानकारी दी कि उन्हें तीनों समय दाल चावल ही मिल रहा है। महिलाओं को शौचालय और नहाने की दिक्कत है। उन्होंने इस सब पर आपत्ति जताई और कहा कि तुरंत यहां की व्यवस्था ठीक की जाए। उन्होंने एक मात्र राहत शिविर चलाने पर भी नाराजगी जताई और कहा कि स्थानीय स्तर पर राहत शिविर खोल कर लोगों को भोजन पानी की व्यवस्था की जाए। राहत के नाम पर केवल बयानबाजी का आरोप भी लगाया। डॉ ¨सह के साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मानिन्द्र नाथ ¨सह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज मेहता, नगर अध्यक्ष रवि कुमार सोनी,प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार ¨सह,ईश्वरचंद्र प्रसाद, ब्रजेश ¨सह, लखिन्द्र पासवान, आनन्द जायसवाल, रंजन कुमार आदि भी थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.