मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर हुई बैठक
वैशाली। पातेपुर प्रखंड के बलिगांव पंचायत के मुखिया संतोष सहनी के आवास पर प्रखंड मुखिया संघ की विशेष
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 08:33 PM (IST)
वैशाली। पातेपुर प्रखंड के बलिगांव पंचायत के मुखिया संतोष सहनी के आवास पर प्रखंड मुखिया संघ की विशेष बैठक मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुखिया ई. मनोज कुमार ¨सह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक में मुखियों ने 21 जनवरी को मद्य निषेध दिवस के अवसर पर मानव श्रृंखला की सफलता का संकल्प लिया। चयनित स्थल पर प्रखंड क्षेत्र से दो हजार से अधिक महिला व पुरुष मानव श्रृंखला में भाग लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ को मजबूत करेंगे। बैठक में मुखिया संतोष सहनी, अन्न कुमार साह उर्फ अरुण साह, सत्यानंद पासवान, दिलीप ¨सह, ललित राय, राजकुमार महतो, अभय कुमार तिवारी, राजु चौधरी आदि मुखिया उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें