हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प
वैशाली। राज्य संघ द्वारा आहूत अनिश्चिकालीन हड़ताल के मद्देनजर पातेपुर प्रखंड डीलर्स एसोसिएशन
By Edited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 09:53 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 09:53 PM (IST)
वैशाली। राज्य संघ द्वारा आहूत अनिश्चिकालीन हड़ताल के मद्देनजर पातेपुर प्रखंड डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक सोमवार को संघ के प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रखंड के डीलरों ने राज्य संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में संघ के सचिव रामाशीष राय, सत्य नारायण ¨सह, ठगन महतो, प्रेमचंद्र राय, कामेश्वर मिश्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश राय, अमीरचंद्र राय, पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा आदि प्रखंड क्षेत्र के डीलर उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें