दिवंगत विधायक बसंत को दी गयी श्रद्धांजलि
वैशाली। विधायक बसंत कुशवाहा के निधन पर छात्र संसद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओ
By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 11:10 PM (IST)
वैशाली। विधायक बसंत कुशवाहा के निधन पर छात्र संसद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोमवार को हाजीपुर में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने की। इस मौके पर प्रदेश अभियान समिति के अध्यक्ष विज्ञान स्वरूप ¨सह, जिलाध्यक्ष नागेश्वर राय, राज कुमार ¨सह, राज किशोर ¨सह, कमल प्रसाद ¨सह, संजीत कुमार चौधरी एवं सुनील कुशवाहा आदि ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें