लालू-नीतीश व सोनिया का हो गया पॉलीटिकल डीएनए टेस्ट : ¨सह
वैशाली। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि सोनिया एवं लालू के साथ नीतीश कुमार के
वैशाली। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन ¨सह ने कहा कि सोनिया एवं लालू के साथ नीतीश कुमार के बिहार का क्या होगा? दोनों का पॉलीटिकल डीएनए टेस्ट आज हो गया। पालीटिकल डीएनए टेस्ट जनता करती है, न कि डाक्टर। आज लालू प्रसाद और सोनिया गांधी का भी पालीटिकल डीएनए चेक हो गया।
केंद्रीय मंत्री श्री ¨सह ने रविवार को पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के नगवां गांव स्थित गुलजार पटेलफार्म हाउस में सूबे के पूर्व मंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक वृशिण पटेल के आवास पर उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वैशाली जिले के गोरौल कृषि केंद्र में केला अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा। इतना ही नहीं नए-नए किस्म के आम, लीची, अमरूद सहित अन्य फलदार पौधे लगाने के लिए केंद्र द्वारा किसानों को अनुदान दिया जाएगा। यह पौधा कम समय में अधिक फल देना शुरू कर देता है। हर पंचायत में 30 हजार महोगनी का वृक्ष लगाए जाएंगे। जिसकी रखवाली के लिए सरकार अनुदान देगी। उन्होंने कहा कि टिश्यू कल्चर का केला जो छोटे पौधे से ही फल देना शुरू कर देता हैं, उसके लिए भी केंद्र सरकार मदद करेगी। केंद्रीय मंत्री श्री ¨सह ने कहा बिहार में स्कील डेवलपमेंट का काम काफी धीमा चल रहा है। जबकि दूसरे प्रदेशों में अधिक तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लिए बिहार सरकार को केंद्र सरकार राशि देती है। जिसे बिहार सरकार सही ढंग से उपयोग नहीं कर पाती है। उन्होंने कहा जिस भी जिले में आत्मा कार्यालय है, इसमें काफी राशि केंद्र सरकार देती है। ताकि किसानों को चहुंमुखी विकास हो सके। लेकिन राज्य सरकार उस राशि को समुचित ढंग से खर्च नहीं कर पाती है। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि रैली के पहले महागठबंधन का फोटो अखबारों में खूब आता था। लेकिन रैली के बाद वह काफी छोटा हो जाता है। उसके बाद मंत्री श्री ¨सह ने पूर्व मंत्री वृशिण पटेल के साथ गुलजार फार्म हाउस का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष संजय ¨सह, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गौतम, भाजपा नेता मनीष कुमार शुक्ला, अभय कुमार डब्लू, डा. एसएन हसन, शहनाज बानो, आशीष पटेल, मो.इब्राहिम, राजनंदन प्रसाद यादव सहित हम एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।