बेलगाम बोलेरो ने युवक को कुचला, मौत
वैशाली। महुआ-ताजपुर सड़क मार्ग के हरपुर बेलवा के निकट तेज रफ्तार की बोलेरो गाड़ी की चपेट में आ जाने से
वैशाली। महुआ-ताजपुर सड़क मार्ग के हरपुर बेलवा के निकट तेज रफ्तार की बोलेरो गाड़ी की चपेट में आ जाने से 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी। इस दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को चार घंटे तक जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार हरपुर बेलवा गांव के गोपाल सिंह का 30 वर्षीय पुत्र रंजय कुमार हरपुर चौक से गुरुवार की रात दस बजे घर लौट रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार के बोलेरो ने भवानी चौक के निकट रंजय को ठोकर मार दी। ठोकर से गंभीर रूप से घायल रंजय को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। रंजय के मौत से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार की सुबह महुआ-ताजपुर सड़क मार्ग को हरपुर गांव के निकट जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। चार घंटे के बाद स्थानीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। रंजय की दो छोटी-छोटी बेटियां हैं। रंजय के मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।