दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
वैशाली। गोरौल में दहेज में रूपये न मिलने ससुराल वालों ने विवाहिता को समारपीट कर जख्मी कर दिया। गले म
वैशाली। गोरौल में दहेज में रूपये न मिलने ससुराल वालों ने विवाहिता को समारपीट कर जख्मी कर दिया। गले में पहन रखी सोने की चेन व कर्णफुल छीन कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में महिला ने गोरौल थाना में ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।
गोरौल थाना क्षेत्र के गढ़ विशनपुर मौदह गांव निवासी रुकमणी देवी का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद उसकी शादी देवर से कर दी गयी थी। उसके कुछ दिनों के बाद से ससुराल वालों ने उसे दहेज में रूपये अपने घर वालों से मांग कर लाने को कहा। उसने जब यह कहा कि उसके घर वाले अब इस लायक नहीं हैं तो इस पर सभी लोग मिलकर मारपीट करने लगे। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गयी। उसके बाद सोने का चेन, कर्णफूल छीन लिया और घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने रेखा देवी, योगेन्द्र साह, पूनम देवी, महेश साह, फुलकुमारी देवी को नामजद किया है।