प्रेम विवाह रचाने पर पीटकर पोखर में फेंका
वैशाली। हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव स्थित पोखर के निकट घेरकर प्रेम विवाह रचाने वाले पिंटू
वैशाली। हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव स्थित पोखर के निकट घेरकर प्रेम विवाह रचाने वाले पिंटू कुमार नामक एक युवक को उसके ससुर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पीटकर उसे पोखर में फेंक दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के मनुआ गांव के सुरेश प्रसाद राय के पुत्र पिंटू कुमार ने अपने गांव के ही विधानचंद्र राय की पुत्री गुड़िया कुमारी से वर्ष 2012 में प्रेम विवाह रचाया था। इसके बाद से दोनों सफल दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे थे। इन दोनों को एक बच्ची भी है। गुड़िया दोबारा मां बनने वाली है। विगत दिन विधानचंद्र राय ने एक व्यक्ति से पिंटू को घर आकर मिलने का संवाद दिया। उसने उनसे मिलने का संवाद दिया तो वह फौरन उनसे मिलने के लिए चल दिया। जैसे ही वह मनुआ पोखर के पास पहुंचा ते विधानचंद्र राय, उसकी पत्नी, उसके दो पुत्र गुड्डू कुमार, मुन्ना कुमार समेत दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसे घेरकर बुरी तरह पीट-पीटकर जख्मी कर दिया और उसे समझकर पोखर में फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने उसे लाकर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए पीएमसीएच भेजा गया। इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।