जुगनू ठाकुर की गिरफ्तारी वैशाली पुलिस के लिए अहम कामयाबी
वैशाली। करीब एक दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात जुगनू ठाकुर की गिरफ्तारी वैशाली पुलिस के लिए
वैशाली। करीब एक दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात जुगनू ठाकुर की गिरफ्तारी वैशाली पुलिस के लिए अहम कामयाबी है। लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी को पुलिस ने गुरुवार को आसानी से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी के निर्देश पर कुख्यात की हुयी गिरफ्तारी
क्राइम स्पेशलिस्ट के रूप में चर्चित वैशाली के एसपी राकेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपराध को खत्म करने की दिशा में ठोस प्रयास शुरु कर दिया है। जिले के अपराधियों की जन्मपत्री उन्होंने तैयार कर ली है। जिले में जड़ जमाने की कोशिश कर रहे अपराध का पूर्ण सफाया करने के लिए उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को खास निर्देश दिया है। बीते शुक्रवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दर्जनों आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके अपराध जगत का सरगना कुख्यात जुगनू ठाकुर उर्फ सत्य प्रकाश किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में अपनी इंडिका कार बीआर 01 ए डब्लू-5102 से शहर में घूम रहा है। विश्वस्त मुखबीर से मिली सूचना के बाद एसपी ने नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
जाल बिछा कर पुलिस ने कुख्यात को किया गिरफ्तार
एसपी से मिले निर्देश के बाद नगर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने नगर थाना के पुलिस अफसरों के साथ जवानों को लेकर नगर क्षेत्र में जाल बिछा दिया। कुख्यात को दबोचने के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया। पुलिस पूरी तरह चौकन्नी थी। पुलिस ने इतनी सफाई से जाल बिछाया था कि शातिर कुख्यात को इसकी भनक तक नहीं मिली। आखिरकार पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहे शातिर अपराधी जुगनू ठाकुर उर्फ सत्य प्रकाश पुलिस के बिछाए जाल में फंस ही गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
कुख्यात जुगनू की अपराधों की लंबी फेहरिश्त
1. हाजीपुर सदर थाना कांड संख्या 404/06, सदर थाना कांड संख्या 209/05, नगर थाना कांड संख्या 792/12, नगर थाना कांड संख्या 185/15 नगर थाना कांड संख्या 1012/14, नगर थाना कांड संख्या 163/13, नगर थाना कांड संख्या 304/13, सराय थाना कांड संख्या 76/11, गरखा सारण थाना कांड संख्या 201/07, हाजीपुर सदर थाना कांड संख्या 234/13, रेल थाना पटना कांड संख्या 62/12, हाजीपुर सदर थाना कांड संख्या 417/14 कुल एक दर्जन गंभीर अपराध के मामले में कुख्यात पर दर्ज हैं।
अपराधियों की धर-पकड़ के लिए अभियान जारी
एसपी ने बताया कि मांद में छुपे अपराधियों को जेल की सलाखों में डालना ही उनका मकसद है। जिले में शांति व्यवस्था, अमन-चैन का वातावरण कायम हो इसके लिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों को किसी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। थानाध्यक्षों को इस दिशा में सख्त हिदायत दी गयी है। थाना क्षेत्र में कोई आपराधिक घटनाएं घटती है तो थानाध्यक्ष से ही जबाब-तलब किया जाएगा। कोई आपराधिक घटनाएं घटे ही नहीं इसके लिए पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अभियान चलाने को कहा गया है।