गबन के आरोपी शिक्षक को जेल
संवाद सूत्र, राघोपुर : राघोपुर थाने की पुलिस ने विद्यालय भवन निर्माण की राशि गबन करने के आरोप में प्
संवाद सूत्र, राघोपुर : राघोपुर थाने की पुलिस ने विद्यालय भवन निर्माण की राशि गबन करने के आरोप में प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर राजकीय मध्य विद्यालय के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर राजकीय मध्य विद्यालय के प्रभारी शिक्षक रविंद्र कुमार ने 18 लाख 23 हजार की राशि विद्यालय भवन निर्माण के लिए निकासी की थी। लेकिन महज लगभग 6 लाख की लागत से भवन का अर्ध निर्माण किया गया। विद्यालय भवन निर्माण की राशि गबन के आरोप में विभाग द्वारा राघोपुर थाना में कांड संख्या 135/13 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इस मामले में राघोपुर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल के नेतृत्व में शनिवार की देर रात्रि राघोपुर थाना पुलिस ने प्रभारी शिक्षक रविंद्र कुमार को उनके घर पर छापामार कर गिरफ्तार कर लिया। पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया की गिरफ्तार शिक्षक रविंद्र कुमार को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस तरह सरकारी राशि गबन करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।