राड से वार कर किया जख्मी, दस हजार रुपए छीने
संवाद सूत्र, गोरौल : विवादित जमीन पर जबरन मिट्टी भरने से मना करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्य
संवाद सूत्र, गोरौल : विवादित जमीन पर जबरन मिट्टी भरने से मना करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के सिर पर राड से वार कर जख्मी कर दिया। हमलावर ने जेब रखे दस हजार रुपया निकाल लिया।
इस मामले में थाना क्षेत्र के सोन्धो डीह गांव निवासी रामएकबाल सिंह यादव ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि वह अपने दरवाजे पर भतीजी की शादी का कार्ड लिख रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग विवादित जमीन पर मिट्टी भरना शुरु कर दिया। उस जमीन पर कोर्ट ने धारा 144 लगा रखा है। मना करने पर पर जान मारने की नियत से उन पर हमला कर दिया गया। जेब में रखा दस हजार रुपया छीन लिया। लोहे के रड और ईंट से पीटकर जख्मी कर दिया। भतीजी की शादी के लिए तैयार किया गया पंडाल को तोड़ दिया तथा शादी के कार्ड को फाड़कर फेंक दिया। दरवाजे पर लगी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। भतीजी के गले से सोने का चेन छीन लिया। उन लोगों ने धमकी दी है कि शादी नहीं होने देंगे। इस मामले में कैलाश प्रसाद यादव, सुभद्रा देवी, पप्पू कुमार सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है।