कलश यात्रा के साथ यज्ञ का हुआ शुभारंभ
संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बाबा ब्रह्मा बजरंग बली निषाद राज मंदिर में हनुम
संवाद सूत्र, सहदेई बुजुर्ग
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के बाबा ब्रह्मा बजरंग बली निषाद राज मंदिर में हनुमान प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर कलश यात्रा आयोजित कर 24 घंटे का अष्टयाम आरंभ हुआ। शेखोपुर के बाबा ब्रह्मा बजरंग बली निषाद राज मंदिर में हनुमान मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा शनिवार को विधि-विधान के साथ की गई। इससे पूर्व कलश यात्रा आयोजित हुई। यात्रा में 251 कन्याओं ने समस्तीपुर जिले पत्थर घाट गंगा नदी से कलश में जल भर कर शेखोपुर यज्ञ स्थल तक की यात्रा की। बड़ी संख्या में यात्रा में अन्य लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ भी प्रारंभ हुआ। 'काली दुर्गे जय हनुमान-गौड़ी शंकर सीताराम' का भजन अष्टयाम में 24 घंटे तक होगा। इसकी समाप्ति के उपरांत विवाह कीर्तन का आयेाजन किया जाएगा। वेदाचार्य नागेंद्र ठाकुर, आचार्य रौशन झा, राहुल झा एवं चंदन झा के द्वारा पवित्र मंत्रोच्चारण के बीच सभी कार्य संपन्न कराए गए। इस मौके पर मोहन सहनी, शिव चरण सहनी, गुलटन सहनी, रीत लाल सहनी, रमन सहनी, झगरू सहनी एवं सतीश सहनी आदि उपस्थित थे।