भूमि बिल के खिलाफ प्रदर्शन
संवाद सूत्र, भगवानपुर : नेशनल जनता पार्टी आई के कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में शनिवा
संवाद सूत्र, भगवानपुर : नेशनल जनता पार्टी आई के कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरुद्ध रैली निकाली गयी।
प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल जब तक सरकार वापस नहीं लेती है तब तक पार्टी आंदोलन जारी रखेगी। किसानों की कीमती जमीन को पूंजीपतियों को सौंप सरकार किसानों को भिखारी बनाना चाह रही है। विरोध प्रदर्शन में अमित कुमार पांडेय, मोहन मिश्रा, दशरथ सहनी, मनोज कुमार, दिनेश राय, शंभू दास, कृष्ण मुरारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इन नेताओं ने कहा कि उत्तर बिहार को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु के जाम से निजात लिए बिहार सरकार कुंभकर्णी निद्रा में सोयी हुई है। महात्मा गांधी जाम रहने से आये दिन जीवन और मौत से जूझ रहे मरीज पटना पहुंचने के बजाय बीच पुल पर ही दम तोड़ रहे हैं।