लालगंज में सीढ़ी से गिरने से दर्दनाक मौत
संवाद सूत्र, लालगंज : लालगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी बलींद्र राय की सीढ़ी से गिर जाने से
संवाद सूत्र, लालगंज : लालगंज थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी बलींद्र राय की सीढ़ी से गिर जाने से मौत हो गयी। गुरुवार की देर रात आयी आंधी के दौरान छत से उतरने के दौरान वे सीढ़ी से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
जानकारी के अनुसार जैतीपुर गांव के 40 वर्षीय बलिन्दर राय गुरुवार की रात छत पर सोए हुए थे। आधी रात बाद आयी तेज आंधी के दौरान वे छत से नीचे उतरने लगे। पांव फिसल जाने के कारण वे सीढ़ी पर से गिरकर बेहोश हो गए थे। परिजनों ने बताया कि सीढ़ी से गिरने के कारण मुंह से खून आ गया था। रात में घर वालों ने डाक्टर बुलाकर इलाज कराया उसके बाद उन्हें होश आ गया था। उनके बेहतर महसूस करने पर घर के लोग उन्हें इलाज के लिए कहीं बाहर नहीं ले गए। शुक्रवार की शाम पानी पीने के लिए चापाकल चलाने के दौरान फिर गिरकर बेहोश हो गये। परिजन उन्हें डाक्टर के यहां लाये जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में वे ही एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के चार छोटे बच्चे हैं। पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल है। मुखिया पति उमेश पासवान, समाजसेवी रामनरेश सिंह, प्रो. भीष्म नारायण सिंह आदि ने मृतक के घर पहुंचकर रोते-बिलखते परिजन को ढांढस बंधाया। सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।