महिला को पशुपालक ने मारपीट कर किया जख्मी
संवाद सूत्र, पटेढ़ी बेलसर : मूंग की फसल चर रही भैंस को हरकाने गयी महिला को पशुपालक ने मारपीट कर जख्म
संवाद सूत्र, पटेढ़ी बेलसर : मूंग की फसल चर रही भैंस को हरकाने गयी महिला को पशुपालक ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में थाना में भैंस मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बेलसर थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव निवासी फुदेनी सहनी की पत्नी सुमन कुमारी के फर्दबयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुयी है। महिला का आरोप है कि वह चौंर में मूंग का फसल देखने गयी थी। अपने खेत में कुछ भैंसों को फसल चरते देखा। पास ही में पशुपालक खड़े फसल चरा रहे थे। भैंस केा खेत से निकालने के लिए कहे जाने पर उन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं उन लोगों ने बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। उसके कपड़े फाड़ दिये। जान मारने की नीयत से लाठी-डंडा से मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान उन लोगों ने उसके गले से सोने का चेन छीन लिया। मामले में गांव के ही अजय पासवान, रविन्द्र पासवान, विशाल कुमार, राहुल कुमार, मधु पासवान, नंद किशोर पासवान, सुलेई पासवान को नामजद एवं दस बारह अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया गया है।