820 में 250 किसानों के खाते में ही गयी राशि
संवाद सूत्र, भगवानपुर : भारतीय स्टेट बैंक भगवानपुर शाखा की मनमानी के कारण अधिकांश किसानों को फसल क्ष
संवाद सूत्र, भगवानपुर : भारतीय स्टेट बैंक भगवानपुर शाखा की मनमानी के कारण अधिकांश किसानों को फसल क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिल सकी है।
मालूम हो कि प्रखंड के 820 किसानों की फसल क्षतिपूर्ति की राशि 36 लाख 31 हजार 782 रुपये चेक संख्या 460122 किसानों की सूची के साथ स्टेट बैंक को भेजा था लेकिन बैंक ने मात्र 250 किसानों के खाते में राशि का हस्तांतरण किया। 250 वैसे किसानों के खाते में राशि हस्तांतरण किया गया जिनके खाते उनके बैंक में थी। दूसरे बैंकों के खाताधारियों को राशि का ट्रांसफर नहीं किया गया। इस संबंध में बीडीओ नरेन्द्र कुमार एवं उपसमाहर्ता ने प्रबंधक से विस्तृत जानकारी चाही तो प्रबंधक ने स्पष्ट कहा कि जिन किसानों का खाता दूसरे बैंकों में है उनके खाते में राशि भेजने के लिए अलग-अलग चेक से ही संभव है। केवल एक एडवांस से सैकड़ों किसानों की राशि नेफ्ट करना संभव नहीं है इसलिए बचे हुए शेष राशि 25 लाख 52 हजार 152 रुपये बीडीओ के खाते में डाल दिये गये। 570 किसानों के खाते स्टेट बैंक के बजाय दूसरे बैंकों में है। बीडीओ नरेन्द्र कुमार ने बैंक प्रबंधक के विरुद्ध जिलाधिकारी वैशाली एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक को पत्र लिखकर भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक को सरकारी कार्य की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बैंक प्रबंधक के पक्ष को जानना चाहा लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।