करंट लगने से एक महिला समेत दो लोग गंभीर
जागरण संवाददाता, हाजीपुर शहर के दो अलग-अलग स्थानों में करंट लगने से एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप
जागरण संवाददाता, हाजीपुर
शहर के दो अलग-अलग स्थानों में करंट लगने से एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के बागमली मुहल्ला में घर में समरसेबुल का काम कर रहे एक बिजली मिस्त्री विद्युत प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आकर झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के राजखंड निवासी शैलेंद्र भगत के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में की गई है। वहीं पुरानी गंडक पुल रोड स्थित एक होटल में नास्ता कर रही एक महिला के शरीर पर विद्युत प्रवाहित नंगा तार गिर जाने से झुलस गई। उसे होटल कर्मियों ने इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुरा गांव निवासी जय प्रकाश साह की पत्नी नीलम देवी बताई गई है।