दहेजलोभियों ने की नवविवाहिता की जहर देकर हत्या
संवाद सूत्र, भगवानपुर भगवानपुर प्रखंड के हरिवंशपुर गांव में दहेजलोभियों ने नवविवाहिता 24 वर्षीय सं
By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 10:26 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 10:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, भगवानपुर
भगवानपुर प्रखंड के हरिवंशपुर गांव में दहेजलोभियों ने नवविवाहिता 24 वर्षीय संगीता देवी को जहर देकर हत्या कर दिया तथा शव को गायब कर दिया।
मुजफ्फरपुर के सरैया निवासी मृतक के पिता संत लाल सहनी ने अपने दामाद संजीत सहनी, ससुर शत्रुध्न सहनी, सास कृष्णा देवी तथा देवर रंजीत सहनी को नामजद करते हुए अपनी बेटी को जहर देकर हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में संत लाल सहनी ने कहा है कि मेरी पुत्री को हमेशा तंग किया जाता था। जिसके कारण मेरी बेटी मेरे पास रहती थी। अभी मात्र छह माह पूर्व ही संगीता का दुरागवन करा कर दामाद संजीव लाया था। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें