विधानसभा की सभी सीटों पर नेजपा आई लड़ेगी चुनाव
संवाद सूत्र, हाजीपुर आगामी अप्रैल माह तक लाखों लोगों को नेशनल जनता पार्टी आई. में शामिल किया जाएगा
संवाद सूत्र, हाजीपुर
आगामी अप्रैल माह तक लाखों लोगों को नेशनल जनता पार्टी आई. में शामिल किया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में पार्टी बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
गुरूवार को हाजीपुर में लोगों को पार्टी का सदस्यता ग्रहण कराते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत लाल यादव ने यह बाते कही। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष सह मुखिया चंदन कुमार सिंह ने सैकड़ों की संख्या में भाजपा को छोड़कर नेशनल जनता पार्टी आई. में शामिल हुए। वहीं गुड्डू कुमार यादव, सलेहा परवीन एवं मो. जहांगीर आदि ने राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर नेशनल जनता पार्टी आई. में शामिल हुए। वहीं सोहन झा, राकेश रमन कुशवाहा एवं ललित त्रिपाठी आदि सैकड़ों लोगों ने जद यू को छोड़कर नेशनल जनता पार्टी आई. में शामिल हुए। इस मौके पर गुड्डू कुमार यादव, सलेहा परवीन एवं अमित कुमार पाण्डेय को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर पार्टी के महासचिव रामेश्वर राय, उपाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, सचिव अजय पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार राय आदि मौजूद थे।