अनुसेवियों का धरना 24वें दिन भी जारी
संवाद सूत्र, हाजीपुर बिहार राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ द्वारा संचालित उम्मीदवार अनुसेव
संवाद सूत्र, हाजीपुर
बिहार राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ द्वारा संचालित उम्मीदवार अनुसेवियों का धरना 24 वें दिन भी जारी रहा।
दर्ज मुकदमा को वापस लेने एवं वर्ष 2003 के पैनल से स्थायी नियुक्ति कराने की मांग को ले अशोक कुमार यादव, गजेंद्र झा, रामबाबू सिंह, महेश प्रसाद सिंह, विनोद कुमार सिंह, मो. रसीद आलम, राम एक वाल महतो, प्रमिला सिंहा, शांति देवी, आशा देवी, मीरा देवी, वीणा देवी, सर्वजीत प्रसाद, प्रेम कुमार सिंह एवं रघुनाथ चौधरी आदि उम्मीदवार अनुसेवी अपने-अपने मुंह पर काला पट्टी बांधकर धरना पर बैठे रहे। स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम परिसर में आयोजित धरना कार्यक्रम को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष शंभू शरण प्रसाद, बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त मंत्री दिनेश्वर वर्मा, पीडब्लूडी वर्क्स यूनियन के जिलामंत्री मनोहर सिंह, होमगार्ड यूनियन के अध्यक्ष रामा शंकर भारती, जन सेवक संघ के राज्याध्यक्ष राम झा, बिहार राज्य मलेरिया कर्मचारी संघ के जिला मंत्री दिनेश्वर वर्मा, बिहार राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के जिलामंत्री अशोक कुमार यादव एवं अध्यक्ष भूवनेश्वर रजक आदि ने जिला पदाधिकारी से धारा 353 को वापस लेने एवं वर्ष 2003 के पैनल से स्थायी नियुक्ति कराने की मांग की।