श्री सत्य साईं बाबा का जन्म दिवस मना
संवाद सूत्र, हाजीपुर श्री सत्य साईं सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को हाजीपुर दिग्घी में पूरे ध
संवाद सूत्र, हाजीपुर
श्री सत्य साईं सेवा समिति के तत्वाधान में रविवार को हाजीपुर दिग्घी में पूरे धूमधाम के साथ भगवान श्री सत्य साईं बाबा का जन्म दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वेद मंत्र के पाठ से किया गया। इस मौके पर उनके द्वारा किये गये मानव कल्याण हेतु सत्य, धर्म, शांति, प्रेम एवं अहिंसा के द्वारा अपने जीवन में सुधार लाने हेतु साई भक्तों ने विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही साईं भजन का आयोजन किया गया। इसके अलावा मंगल आरती का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह, वैधनाथ चौधरी, विंदेश्वर शर्मा, रंजीत सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, समिति के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, चितरंजन सिंह, रंजीत कुमार सिंह, राम प्रसाद सिंह, सुमित्रा देवी, विभा देवी, रेणु देवी, आशा भारती, सितारा कुमारी, तारा कुमारी, लिला देवी, सरस्वती देवी, सरिता सिंह, पल्लवी, पुरूषोत्तम, आयुष एवं उमा देवी आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिये।