मनरेगा के फलदार वृक्ष काटकर गिराए
संवाद सूत्र, जंदाहा सरकार पर्यावरण संतुलन को लेकर वृक्षारोपण पर जोर दे रही है। इसके तहत मनरेगा योज
संवाद सूत्र, जंदाहा
सरकार पर्यावरण संतुलन को लेकर वृक्षारोपण पर जोर दे रही है। इसके तहत मनरेगा योजना सहित विभिन्न योजनाओं से गांव-गांव में पेड़ लगाए जा रहे हैं। वहीं छठ पर्व की रात वहशी सैदपुर पंचायत में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मनरेगा योजना से लगाए दर्जनों बड़े-बड़े हरे-भरे हरे वृक्षों को काट कर गिरा दिया गया। इस घटना में लगभग पांच दर्जन आम, अमरूद, जामून एवं कदम्ब के पेड़ को काट कर जमीन पर गिरा दिया गया है। घटना की सूचना गुरूवार की सुबह पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार एवं रोजगार सेवक प्रवीण कुमार सिंह द्वारा जंदाहा थाना को दी गई। सूचना पर जंदाहा थाना पुलिस सदल-बल घटनास्थल पर पहुंची तथा काटे गए वृक्षों का जायजा लिया।
बताया गया है कि पंचायत में मनरेगा योजना से मुख्य सड़क के दोनों किनारे एवं ग्रामीण सड़क के दोनों किनारे विगत 3 वर्ष पूर्व आम, अमरूद व जामून के पेड़ लगाए गए थे। जो काफी बड़े-बड़े हो गए थे। बुधवार की रात्रि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने धधुआ चौक से वहशी चौक एवं काबिलपुर में दोनों तरफ सड़क किनारे लगे हरे-भड़े विकसित पेड़ों को काट कर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। रोजगार सेवक द्वारा इसकी सूचना प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित वरीय पदाधिकारियों तक को दी गई है।